फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 3-0 से झज्जर सीरीज जीता

Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp05- झज्जर। नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की। एनएससीए झज्जर की टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन

शहर के बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई।
सीरीज के आखिरी मैच डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनएससीए झज्जर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट पर 154 रन बनाए।
इस दौरान बल्लेबाजी में जयत ने 56 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शोभित कुमार और शेखर ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीवीआर क्रिकेट अकादमी की टीम 36.2 ओवरों में 128 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में विरेन जांगड़ा ने 38 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी विशेष, हर्षित सिवाच और जयत ने दो-दो विकेट हासिल किए। एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी जयत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें