बहादुरगढ़। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ते ही कटौती के झटके लगने लगे है। बिजली के बढ़ते अघोषित कटों के कारण दिन में लोगों को चैन नहीं मिल रहा है । रविवार की रात भी शहर की कई कालोनियों में बिजली की समस्या रही। कई जगह जहां ट्रांसफार्मरों में खराबी आई तो कहीं बिजली तारों में आग लग गई।
सोमवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड के सामने राधा गंगा आर्केड एरिया के आसपास घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजली न होने के चलते जहां कई दुकानदारों का काम धंधा प्रभावित हुआ, क्योंकि बिजली पर ही आधारित उनका कार्य ज्यादा है। दुकानदार विकास, दिनेश, दीपक, रविंद्र का कहना है कि निगम को गर्मी के सीजन से पहले ही अच्छी तरह से मेंटेनेंस कार्य करवाना चाहिए ताकि गर्मी बढने के दौरान लोगों को किसी भी तरह से बिजली संकट से न जूझना पड़े। जिस एरिया में लोड अधिक है वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था कर बेहतर बिजली सप्लाई देनी चाहिए। बिजली निगम के एक्सईएन अजय कोहाड़ ने बताया कि जिस भी क्षेत्र में बिजली की समस्या आ रही है। शिकायत मिलते ही समाधान कराया जा रहा है।
-अजय कोहाड़, एक्सईएन, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
-