फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी के साथ बढ़ी एसी कूलर की मांग, अच्छे कारोबार की आस

Tue, 21 May 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। इससे इलेक्ट्रानिक्स का बाजार भी गुलजार हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से बाजार में कूलर व एसी की डिमांड एकाएक बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक इस गर्मी से राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। दिन भर गर्म हवा चल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक मौसम विभाग ने लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों ने भी लोगों की जरूरत को पूरा करने के सामान का स्टॉक कर लिया है। रेलवे रोड के इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी गौरव कुमार ने कहा कि गर्मी अधिक होने के बाद एसी और कूलर के साथ-साथ फ्रिज की भी मांग बढ़ गई है। जहां कूलर 5500 से 12000, फ्रिज 11800 से सवा लाख तो एयर कंडीशन अलग-अलग कंपिनयों के हैं। इनकी कीमत 20 हजार से शुरू होकर 70 हजार रुपये तक है। कूलर बाजार में लोकल मेड व विभिन्न कंपनियों के मौजूद हैं। कोई लोहे की बॉडी में है तो कोई फाइवर व प्लास्टिक की बॉडी में। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। क्षेत्र में लू की स्थिति और गंभीर होगी। गर्म व शुष्क तेज हवा चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रह सकता है। 22 व 23 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 24 व 25 मई को अधिकतम तापमान फिर 45 डिग्री हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन




रेड अलर्ट में क्या पड़ सकता है असर

-गर्मी से जुड़ी बीमारियां और हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक।

-नवजात, बुजुर्ग, मरीजों और बाहर काम करने वालों पर खतरा ज्यादा



क्या सावधानी बरतें

-संवेदनशील लोगों को अत्यधिक केयर की जरूरत है।

-बाहर जाने से जितना संभव हो, उतरा बचें।

-पानी पीते रहे, प्यास न होने पर भी पानी पीएं।

-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें