-फोटो 90 : भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक को मांग पत्र सौंपते समिति पदाधिकारी, सदस्य। स्रोत
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति ने भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक से सेक्टर-2 स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। समिति ने उन्हें एक मांगपत्र सौंपते हुए बस्ती को पक्का (वैध) कराने और यहां रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई।
मांग पत्र में समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार, संजय कुमार, मोहित, सुमित, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, विजय, संदीप, राकेश ने बताया कि बहादुरगढ़ के वार्ड नंबर-14 में स्थित संत कबीर बस्ती पिछले 60-65 वर्षों से बसी हुई है। यहां मुख्य रूप से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अधिक रहते हैं। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने समिति पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और हर संभव मदद करेंगे। संवाद