फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों में बहादुरगढ़ की जनता को हाथ लगी निराशा : राजेंद्र सिंह जून

विज्ञापन
फ़ोटो-60: पूर्व विधायक राजेंद्र जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने निर्दलीय विधायक राजेश जून के दो साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बहादुरगढ़ की जनता को विकास और मूलभूत सुविधाओं के मामले में निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह जून ने आरोप लगाया कि राजेश जून ने चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर वोट हासिल कर सत्ता सुख के लिए भाजपा को समर्थन दे दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का समर्थन करने के बावजूद विधायक बहादुरगढ़ के लिए कोई नया प्रोजेक्ट मंजूर नहीं करवा सके। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता को घोषणाओं और बयानों के बजाय धरातल पर विकास कार्य चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें