29jjrp11- शहर के मुख्य बाजार में नाले व नालियों के ऊपर स्लैब रखते मजदूर। संवाद
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से रविवार को शहर के बाजार में दुकानों के आगे नालें पर स्लैब रखवाए गए। इससे दुकानदारों को राहत मिली है। यहां बता दें कि नगर परिषद की तरफ से शहर के बाजार में नालियों का निर्माण करवाया गया था। उसके बाद कई दुकानों के बाहर नालियों पर अब तक स्लैब नहीं रखवाए गए थे। इस कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
दुकानदारों का कहना था कि स्लैब न होने के कारण नालियों में गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। नगर परिषद की तरफ से स्लैब को लेकर टेंडर लगाया गया था। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि दुकानदार काफी समय से स्लैब रखने की मांग कर चुके थे। इसे लेकर नगर परिषद से लेकर डीसी तक गुहार लगाई जा चुकी थी। अब स्लैब रखने से दुकानदारों को राहत मिली है।