बहादुरगढ़। शहर में दिनेश कुमार से एसीपी ट्रैफिक कार्यभार वापस लेने पर मंगलवार को कांग्रेस नेता रवि खत्री नेतृत्व में लोग उनके समर्थन में सड़क पर उतरे। युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बहादुरगढ़ में झज्जर मोड़ से लाल चौक तक उच्च पुलिस अधिकारियों के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और दिनेश कुमार को यातायात पुलिस का प्रभार दोबारा देने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को जल्द नहीं माना गया तो अगला कदम बड़े आंदोलन के रूप में उठाया जाएगा।
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने कहा कि दिनेश कुमार ने शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार किया है। शुक्र बाजार में भी उनका मकसद किसी को परेशान करना नहीं था बल्कि सड़कों से अतिक्रमण हटाना था ताकि सड़क पर आवागमन आसानी से हो सके।
पटेल नगर में शुक्र बाजार में बुलडोजर से सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ने का मामला सुर्खियों में आया तो उच्च पुलिस अधिकारियों ने एसीपी दिनेश कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाकर पुलिस आयुक्त कार्यालय झज्जर से अटैच कर दिया। अब अधिकारियों की कार्रवाई की जमकर फजीहत हो रही है। यह मुद्दा राजनीतिक रूप ले रहा है।
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती कलाकार। सं- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती कलाकार। सं- फोटो : Samvad