फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेत्र चिकित्सा शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

Thu, 04 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : शिविर में आंखों की जांच कराने पहुंचे चिकित्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महाराजा अग्रसेन सत नारायण गुप्ता हॉस्पिटल नूना माजरा की ओर से दिल्ली-रोहतक रोड स्थित गणपति धाम मंदिर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ गणपति धाम के प्रधान अशोक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और 3 बजे तक चला। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, दवाइयां व न चश्मे निशुल्क दिए गए।
मोतियाबिंद सहित नेत्र ऑपरेशन के लिए कई मरीजों का चयन किया गया। उनका अब महाराजा अग्रसेन सत नारायण गुप्ता हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हॉस्पिटल का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें