-फोटो 57 : वार्ड 24 में सप्लाई में आए दूषित पानी को दिखाते वार्डवासी। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। वार्ड 24 में इन दिनों दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई होने वाले पानी में सीवरेज की गंदगी मिक्स होकर पहुंच रही है। यह पानी न तो पीने के काम आ रहा है और न ही घर के किसी अन्य कार्य में। लोगों को साफ पानी के लिए अन्य इलाकों की दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं।
समाजसेवी यशपाल ने कहा कि सप्लाई में सीवरेज का का गंदा पानी मिक्स होकर घरों में पहुंच रहा है। कई बार तो पानी इतना गंदा होता है कि उसकी दुर्गंध पूरे घर में फैल जाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 24 निवासी बबीता व हेमलता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
पानी इतना खराब होता है कि उसे पीना तो दूर अन्य कार्यों के लिए भी प्रयोग नहीं किया जा सकता। कई बार तो पानी का रंग इतना काला होता है कि बर्तन तक खराब हो जाते हैं। वार्ड से कपिल, हार्दिक, उर्मिला ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी मांग की कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। ताकि किसी तरह की बीमारी से वे ग्रस्त न हों।