फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में भी नहीं हो रहा कोरोना गाइड लाइन का पालन, एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं लोग

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के बाहर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश के साथ क्षेत्र में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पंरतु सार्वजनिक स्थानों के साथ कई अस्पताल में गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में आप अंदाजा ला सकते हैं कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर कितना गंभीर है। ऐसा ही वाकया देखने को मिला बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में। अमर उजाला ने सोमवार को निरीक्षण किया तो पाया कि यहां कोरोना से बचाव के लिए तय मापदंड का कोई पालन नहीं हो रहा है। ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए बढ़ती भीड़भाड़ के चलते लगातार मरीज भी परेशान होते हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले लोग ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर डॉक्टरों से चेकअप कराने तक एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं। वह न तो सामाजिक दूरी का पालन करते हैं और न ही मास्क लगाते हैं। लोग भी पूरी तरह से लापरवाह हो रहे हैं। परंतु अस्पताल प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा, जोकि बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के अलावा सभी सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पिछले वर्ष 22 मार्च से देश में कोरोना के केस आने शुरू हो गए थे। वर्ष 2020 में जून माह में सरकार की ओर से देश में अलग-अलग स्थानों पर अनलॉक किया गया था। शुरूआती दिनों में लोगों ने जहां कोरोना को लेकर खूब सतर्कता बरती। वहीं अब दोबारा से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं, मगर लोग लापरवाह हैं। यदि लोग इसी तरीके से लापरवाही बरतते रहे तो कोरोना बड़ा रूप धारण न कर ले। इसके मद्देनजर अब प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रशासन लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निरंतर पालन करने के लिए कह रह है। वहीं एक दिन पहले शादी समारोह के अलावा एक स्थान पर ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई है।
सामाजिक दूरी का लोग नहीं कर रहे पालन
नागरिक अस्पताल में ही नियमों को लेकर मरीज व तीमारदार गंभीर नहीं है। रही सही कसर स्वास्थ्य विभाग पूरी कर रहा है, क्योंकि उनकी ओर से भी यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

ओपीडी काउंटर पर लगी रहती है भारी भीड़
एक ओर स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए लोगों को नियमों के पालन का पाठ पढ़ा रहा है। कोरोना से बचाव को लेकर निरंतर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर अस्पताल परिसर में ही सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पंजीकरण काउंटर पर रहती है। यहां पर मरीजों व तीमारदारों के अलावा महिलाएं लाइन में एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं।
फिर से बनाई जा रही हैं व्यवस्थाएं
अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण दौर में लोगों से लगातार इससे बचाव को लेकर जागरूक किया जाता है और सोशल डिस्टेंसिंग की पालन को लेकर भी कहा जाता है। ओपीडी काउंटर पर भीड़भाड़ न हो इसको ध्यान रखते हुए वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, स्टाफ समेत बंदियों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. देवेंद्र मेघा, डीएमएस नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें