फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर ध्यान दें : बीईओ

Tue, 25 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp29- बेरी में आयोजित बैटक को संबो​धित करते अ​धिकारी। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बेरी। बीईओ कार्यालय बेरी में मासिक ब्लॉक प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (बीपीआईयू) की बैठक बीईओ रमेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभी क्लस्टर हेड, एबीआरसी, बीआरपी और स्टार शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

निपुण हरियाणा के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने स्कूल भ्रमणों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्कूल में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यदि छात्र अनुपस्थित हैं तो शिक्षकों को उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से संपर्क साधने के प्रयास करने चाहिए। बीईओ रमेश चौहान ने सभी क्लस्टर हेड से कहा कि वे स्कूलों का नियमित भ्रमण करें और शिक्षकों को शिक्षण सामग्री का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। निपुण हरियाणा के तहत शुरू की गई सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदीप राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला गोच्छी, राजरानी राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बरहाणा, सतेंद्र राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला जहाजगढ़, रेखा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाघपुर, मनजीत राजकीय प्राथमिक पाठशाला पहाड़ीपुर आदि स्टार शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें