फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीएसएफ की ओर से आयोजित बॉर्डर मैराथन में दौड़े बीआरजी के धावक

Tue, 25 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : दिल्ली में हुई मैराथन में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन 2025 और अमृतसर में बीएसएफ की ओर से आयोजित बॉर्डर मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिल्ली में हुई मैराथन में धावक सोनू कुशवाह ने 42 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अमृतसर में धावक गुलाब सिंह और आरके मोर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली मैराथन दौड़ में कर्नल कृष्ण बधवार ने 50 से अधिक आयु वर्ग में तृतीय स्थान पाया। इस मैराथन में 25 हजार धावक दौड़े। छिल्लर ने बताया कि बीआरजी के 250 से अधिक धावक 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर में दौड़े। दीपक छिल्लर ने 42 किमी मैराथन में पेसर की भूमिका निभाई। डाॅ. किरण छिल्लर ने 10 किमी मैराथन में पेसर बनकर धावकों का हौसला बढ़ाया।
वहीं रविवार कोगुलाब सिंह और आरके मोर ने बीएसएफ की ओर से अमृतसर में आयोजित बॉर्डर रन 42 किमी दौड़ में बहादुरगढ़ की उपस्थिति दर्ज कराई। महिला धावकों में सुमन मलिक, सुषमा सहारावत, गीता, सोनिया, सुरभि शर्मा, कोमल, मीनाक्षी, दिव्या खर्ब, सोनी देवी, रीना, भूमि सहित अन्य ने दौड़ पूरी की। पुरुष धावकों में प्रवीन सांगवान, शमशेर, अनुराग, अभिषेक, रत्न, राजेश, कमल, हंसराज, अरुण विजयरन, श्याम, विहान, नीरज छिल्लर, राजेश रघुवंशी, सुरेंद्र दलाल, अजय कंडोल, सन्नी, अमनदीप, परमेश गुप्ता, डॉ. इमरोज, सुभाष, प्रमोद, संदीप, अजय, नवीन, विजय, अनुराग, सुनील, सागर, सचिन, नवनीत दलाल समेत अन्य ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें