फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटी दीवार के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 04 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ में सिटी फॉरेस्ट की दीवार बनाने के लिए पैमाइश करते कर्मचारी। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रतन टाटा सिटी फॉरेस्ट की टूटी दीवार के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने मौके पर पैमाइश पूरा कर लिया है और संबंधित अधिकारियों ने अगले दो-तीन दिनों में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के सदस्यों के साथ जनजागरण समिति से जुड़े राजकुमार अरोड़ा के लगातार प्रयासों की अहम भूमिका रही है। करीब छह महीनों से वे समस्या को लेकर निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने न केवल औद्योगिक संस्थाओं से सहयोग जुटाने का प्रयास किया बल्कि एचएसआईआईडीसी के एजीएम वीरेंद्र कादयान और जेई राजपाल के साथ भी लगातार संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन


राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि अब जल्द ही दीवार का निर्माण पूरा होने से सिटी फॉरेस्ट की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें