फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध

विज्ञापन
फोटो : 20बावल में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
बावल। जिले के पटवारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध ट्रेनिंग पटवारी सर्विस पीरियड से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया गया।
विज्ञापन

पटवारियों का कहना है कि ट्रेनिंग पीरियड को कम करने और इसे सर्विस पीरियड में शामिल करने के लिए अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्हें पूरी सैलरी दी जानी थी लेकिन अब तक उन्हें केवल भत्ता ही दिया जा रहा है।
आठ महीने बीत जाने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण पटवारियों में रोष है। पटवारी अशोक ने बताया कि प्रदेशभर में पटवारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि 7 और 8 अक्तूबर तक सभी पटवारी कार्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

पटवारियों ने आगे बताया कि 9 अक्तूबर को डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें उनकी मांगें पूरी करने और ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस में शामिल करने की अपील की जाएगी। इसके अलावा नोटिफिकेशन जल्द जारी करने और पूर्ण सैलरी देने की भी मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें