फोटो-66: बराही फाटक के पास गली में भरे गंदे पानी से होकर गुजरते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। बराही फाटक स्थित लाइनपार क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सड़क पर भरे सीवर के पानी और कीचड़ के कारण स्थानीय निवासियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। पैदल राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो गया है।
विकास नगर निवासी राहुल, दिनेश नागर, पालेराम शर्मा आदि ने बताया कि सीवर व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण बार-बार गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे दुर्गंध के साथ सड़क भी खराब हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग से जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने और जमा पानी की निकासी की मांग की है। विभाग के एसडीओ नितिन ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद