फोटो-55: कार्यक्रम में भाग लेती स्वयंसेविकाएं व स्टॉफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस एवं एनएसएस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं के लिए प्राथमिक उपचार जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर सुनीता रानी ने प्राथमिक उपचार के महत्व और आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या अचानक चोट लगने की स्थिति में चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले दिया गया उचित प्राथमिक उपचार घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
चोटों में बरती जाने वाली सावधानियों तथा प्राथमिक उपचार की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। घाव पर पट्टी बांधने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। संवाद