फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवरेज के ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हो रहे राहगीर

Tue, 26 Nov 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp01- झज्जर- दो नंबर स्कूल के पास सीवरेज से निकलता गंदा पानी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
झज्जर। शहर के दो नंबर स्कूल के पास लोग पिछले कई महीनों से सीवरेज के ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोग अपने घर से निकलते हैं तो कहीं जाने के लिए उन्हें गंदे पानी में जाना ही पड़ता है, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज के ओवरफ्लो होने कारण इसका गंदा बदबूदार पानी सारा दिन नालियों में बहता है, जिससे हर समय वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सुभाष दीवान ने बताया कि दो नंबर स्कूल और शहीद रमेश कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं पंडित सत गुरु दास शर्मा कन्या विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में बच्चे आते हैं, उन्हें भी यहां से गुजरना पड़ता है। इससे उनके बीमार होने का भय बना रहता है। मोहल्ला वासी वीरेंद्र कौशिक, अशोक यादव, सुभाष दीवान ने प्रशासन से सीवर लाइन को साफ करने की और इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें