फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भैया दूज पर यात्रियों को करना पड़ा बसों का इंतजार

Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp10- झज्जर। बसों का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रविवार को भैया दूज का असर झज्जर बस अड्डे में देखने को मिला। यहां यात्रियों की संख्या के समक्ष बसों की संख्या कम पड़ गई। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों के भाईयों के घर आने में यातायात समस्या बन गई। हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, गुरुग्राम और चंड़ीगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को बसों का एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। जो बसें किसी अन्य रूट से आ रही थी वह भी भरी हुई आ रही थी। लोगों को बस में बैठना तो दूर खड़े होने की भी जगह नहीं मिली। काउंटर पर लगने के कुछ ही मिनट में बसों में जगह नहीं मिलती थी। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज विभाग की तरफ से ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर बसों को संचालन किया गया।


भैया दूज का त्योहार मनाने के लिए बहनें अपने भाईयों के घर जा रही थी, वहीं कुछ लोग जो दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आए थे वह भी नौकरी के लिए वापिस लौट रहे हैं। इसके कारण बस अड्डे में भीड़ देखने को मिली। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, ट्रैफिक मैनेजर हरियाणा रोड़वेज, झज्जर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें