फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिर में बोतल मारकर किया घायल

Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लोहारहेड़ी में एक व्यक्ति को सिर में बीयर की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल का दिया। इसकी शिकायत आसौदा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश निवासी दहकोरा ने बताया कि वह 1 नवंबर को रात के समय करीब साढ़े 9 बजे लोहारहेड़ी गांव में शराब की बोतल लेने के लिए गया था। वहां से शराब की बोतल ली और वह उसे गाड़ी में रखने गया तो वहां पहले से मौजूद नरेंद्र निवासी लोहारहेड़ी ने शराब के नशे में गाली-गलोच करना शुरू कर दिया और फिर धक्का-मुक्की करने लगा। आरोप है कि नरेंद्र ने उसके सिर में बीयर की बोतल से वार किया। इसमें उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें