झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर की ओर से 105 रोडवेज बसों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए करनाल और अंबाला भेजा गया। सामान्य बस अड्डा झज्जर पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने निजी बसों से सफर किया, जबकि कुछ रूटों पर रोडवेज बसों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करते नजर आए।
कार्यक्रम के लिए बहादुरगढ़, कोसली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, ढांसा बॉर्डर, भिवानी, सोनीपत, रोहतक और चरखी दादरी सहित अन्य रूटों से बसें हटाई गई थीं। इससे इन रूटों पर यात्रियों को परेशानी हुई।