झज्जर। जिले के गांव बिलोचपुरा निवासी नीतू के साथ 1 लाख 998 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एफआईआर के अनुसार महिला मजदूरी करती हैं। 26 अक्तूबर को उसके पास व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम रवि शर्मा बताया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर डीएचएल कोरियर आईडी का कार्ड भेजकर 6 लाख 80 हजार रुपये देने की बात कही। बताया कि रात तक रकम मिल जाएगी, लेकिन इसे प्राप्त करने के लिए 35 हजार रुपये जमा कराने होंगे।
महिला ने आरोपी पर विश्वास कर उसके बताए स्कैनर के माध्यम से गांव के अलग-अलग व्यक्तियों से रुपये जमा करवाए। कुल 11 बार में 1,00,998 रुपये आरोपी के खातों में डलवा दिए। बाद में परिवार के सदस्यों से बातचीत करने पर उसे साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद महिला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। संवाद