फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: संसदीय बोर्ड तय करेगा टिकट, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी बोले- सभी लोस सीटों पर चुनाव लडे़गी भाजपा

Fri, 08 Mar 2024 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि लोगों ने दीवार पर लिखा है कि भाजपा इस बार 400 पार का नारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हुड्डा के घर बैठकर सरकारी नौकरियों के चयनित उम्मीदवारों की सूची तय होती थी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने मौजूदा सांसदों की टिकट काटने की संभावना पर कहा कि संसदीय बोर्ड तय करेगा कि किसकी टिकट कटेगी और कौन कहां से लड़ेगा? वह शुक्रवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा-जेजेपी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व गठबंधन पर फैसला तय करेगा। फिलहाल भाजपा सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों ने दीवार पर लिखा है कि भाजपा इस बार 400 पार का नारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हुड्डा के घर बैठकर सरकारी नौकरियों के चयनित उम्मीदवारों की सूची तय होती थी। डबल इंजन की सरकार में गरीब व काबिल युवा की सरकारी नौकरियां लगाई गई। चुनाव के लिए भाजपा का पन्ना प्रमुख मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में गरीब सरकार को ढूंढता था, लेकिन अब गरीब को ढूंढ कर सरकार लाभ पहुंचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें