फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के नए और पुराने बस अड्डे व बहादुरगढ़ में पुराने बस अड्डे पर बनाई जाएगी पार्किंग

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp01- शहर का नया बस अड्डा के पीछे जमीन जहां पर पार्किंग बनाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। रोडवेज विभाग की तरफ से शहर के पुराने व नए बस अड्डे पर पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया है। वहीं इसके अलावा बहादुरगढ़ के पुराना बस अड्डे पर भी पार्किंग को बनाने की तैयारी रोडवेज विभाग की तरफ से की गई है। इन स्थानों पर पार्किंग बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी और वाहन चोरी की घटनाओं से निजात मिल पाएगी।

नए बस अड्डे झज्जर परिसर से कई बार वाहन चोरी होने के मामले से सामने आ चुके हैं। अब वाहन चोरी से निजात दिलाने के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए रोडवेज परिसर में नया स्थान निर्धारित किया गया है, जिससे लोग अपना वाहन सुरक्षित खड़ा कर सकेंगे। वहीं रोडवेज विभाग की तरफ से झज्जर व बहादुरगढ़ के पुराना बस अड्डा में भी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पिछले कई दिनों से दोनों पुराना बस अड्डा की जगह खाली पड़ी हुई थी। वहीं इसको पार्किंग के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन




शहर झज्जर में किसी भी स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। वहीं कई बार लोगों व व्यापारियों की तरफ से इसकी मांग को भी उठाया गया था। वहीं पुराना बस अड्डा में पार्किंग बनने पर लोगों को अपने वाहन सुरक्षित खड़ा करने की सुविधा होगी।

दुकानों की भी होगी नीलामी

झज्जर व बहादुरगढ़ के बस अड्डा में 18-18 दुकानों व बेरी बस अड्डा में दो दुकानों के लिए नीलामी की जाएगी। इनका समय पूरा होने वाला है। यह नीलामी तीन वर्षों के लिए होगी।
विज्ञापन



वर्जन

बस अड्डा झज्जर और पुराना बस अड्डा झज्जर व बहादुरगढ़ में रोडवेज विभाग की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बस अड्डा झज्जर में पार्किंग की व्यवस्था होने से लोगों को राहत मिलेगी।



संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें