फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों की स्कूल डायरी की रोज जांच करें अभिभावक

Tue, 16 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन स्कूल हेड मुकेश की अध्यक्षता में किया गया। बीआरपी समीर व एबीआरसी नीलम ने भी पीटीएम का निरीक्षण किया। इसमें ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों द्वारा किए गए कार्य और बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

बाल वाटिका-3 से कक्षा पांचवी तक के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों की शत प्रतिशत हाजिरी के बारे में भी चर्चा की गई। बीआरपी समीर ने बच्चों के अभिभावकों को निपुण हरियाणा मिशन के व्हाट्सएप चैनल व यूट्यूब चैनल के बारे में विस्तार से बताया। महत्वपूर्ण सूचनाओं को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया। एबीआरसी नीलम ने बच्चों के अभिभावकों को बताया कि हर कक्षा का ग्रुप बना हुआ है। सभी बच्चों के अभिभावक कक्षा के ग्रुप देखते रहे और अगर कोई पढ़ने लिखने में कोई समस्या है तो उस पर कक्षा इंचार्ज को बता सकते है। स्कूल हेड मुकेश ने बच्चों के माता पिता से विनती की कि वे अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजे ओर रोजाना स्कूल डायरी में बच्चों का होमवर्क चेक करें। स्कूल शिक्षिका सुदेश, अनीता, मंजू, गीता देवी, प्रीति व शिक्षक अमरजीत सिंह ने भी पीटीएम में बच्चों में अनुशासन बनाए रखने में अपना भरपूर योगदान दिया। पीटीएम में स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान सविता व बाकी सदस्य ने भी कर भाग लिया। मिड डे मील वर्कर कांता देवी, संगीता, सीमा देवी ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें