07jjrp04- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में आयोजित पीटीएम में भाग लेते श
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में पीटीएम का आयोजन किया गया। प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे से विद्यालय में पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें 142 बच्चों के माता-पिता विद्यालय में उपस्थित हुए। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, उपस्थिति गतिविधियों की जानकारी ली।
कुछ बच्चों के माता-पिता की यह शिकायत रही कि बच्चा मोबाइल फोन पर या टैब पर ज्यादा समय बिताता है। पढ़ाई में कम समय लगाता है। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के साथ विद्यालय में समय-समय पर पीटीएम का आयोजन करना आवश्यक है। इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान रविंद्र सिंह, एसएमसी सदस्य उपस्थित थे।