फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू काॅलेज में संगीत और डांस कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
07jjrp15- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजि कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत- कॉलेज 
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सुर-ताल उत्सव मनाया गया। इसमें संगीत और डांस कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्हें भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह रहे। प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. राजबीर ने कहा कि जीवन कौशल का कोई पाठ्यक्रम नहीं होता। आपका कंपटीशन केवल आपसे है। कल जो आप थे, उससे बेहतर आज बनें। यदि आप किसी लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए कम से कम दस हजार घंटे समय निकालें, सफलता जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी एक समान नहीं होते। सबको शिक्षा प्राप्ति का समान अवसर मिलना चाहिए। नई शिक्षा नीति में हर तरह के विद्यार्थी के लिए प्रावधान किए गए हैं। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि सर्वांगीण विकास करती है। लेखन और भाषण दोनों कलाओं में निपुणता जरूरी है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डाॅ. तमसा और डॉ जगबीर सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डाॅ. पुष्पेंद्र ने मंच संचालन किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं का निर्णय सुनीता बेनीवाल, प्रियंका, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ज्योति, डॉ. टीना चावला और अलका सैनी ने किया।
विज्ञापन




इंसेट
यह रहे परिणाम
गीत गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शिल्पा ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष के सचिन ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के चंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रागनी गायन में बीए प्रथम वर्ष के चिंटू ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के रवि ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के कपिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की योनिका ने पहला, एमए पत्रकारिता प्रथम वर्ष की नीलम और बीएससी तृतीय वर्ष की मेघा ने संयुक्त रूप से दूसरा और बीएससी प्रथम वर्ष की वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के ग्रुप डांस में तनीषा के ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के ग्रुप डांस में अभिषेक के ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्किट में भी अभिषेक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। डाॅ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें