फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑनलाइन तबादला नीति रद्द करने की मांग, पैरामेडिकल स्टाफ ने एसएमओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 02 Mar 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-69: एसएमओ डा. विनय देशवाल को ज्ञापन सौंपते पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा सरकार की ऑनलाइन तबादला (ट्रांसफर) नीति के विरोध में नागरिक अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने रोष जताया है। ऑल पैरामेडिकल स्टाफ ने संयुक्त रूप से सिविल सर्जन, स्वास्थ्य महानिदेशक व सरकार के नाम एक ज्ञापन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाॅ. विनय देशवाल को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई इसमें ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना था कि इस नीति से पूरे हरियाणा के स्वास्थ्यकर्मियों में असंतोष है।
पैरामेडिकल स्टाफ ने सुझाव दिया कि केवल वही कर्मचारी, जो स्वेच्छा से तबादला करवाना चाहते हैं, उनसे ही ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएं और उन्हीं का स्थानांतरण किया जाए। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि हाल ही में लागू की गई स्थानांतरण नीति पर पुनर्विचार कर इसे कर्मचारियों के हित में संशोधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें