फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध सैनिकों का प्रदर्शन दिल्ली में 31 को

Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
protest - फोटो : bureau
विज्ञापन
अर्द्ध सैनिक बलों के पूर्व कर्मचारी व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर 31 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। कांफेडरेशन आफ एक्स पैरामिलट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा पूर्व अर्द्ध सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व समन्वयक रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि अर्द्ध सैनिक बलों के जवान व अधिकारी देश के लोगों की रक्षा के लिए हर विपरीत हालात में काम करते हैं। नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में, आतंकवाद से धधकते कश्मीर में और अलगाववाद समर्थक इलाकों में अनेक अर्द्ध सैनिकों की जान चली जाती है, लेकिन अर्द्ध सैनिकों व पूर्व अर्द्ध सैनिकों को अनेक मामलों में इंसाफ नहीं मिलता।

सातवें वेतन आयोग ने अर्द्ध सैनिकों के लिए भी एमएसपी और वन रैंक वन पेंशन की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार इसमें कोई ध्यान नहीं दे रही, जबकि देश की 15 हजार किलोमीटर से भी लंबी सरहद की रखवाली अर्द्ध सैनिक बल ही करते हैं। अगर इन जवानों के साथ इसी तरह नाइंसाफी होती रही तो घोर हताशा में चले जाएंगे। उनके लिए अपनी ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसी हालत में सरकार को चाहिए कि उन्हें देश की सेवा करने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराए। रणबीर सिंह ने बताया कि पूर्व अर्द्ध सैनिकों के संगठन 31 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करके अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें