फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना प्रमुख संकल्प लेकर जाएं कि केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे: सैनी

Sat, 09 Mar 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मोदी सरकार का लक्ष्य हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाना, गरीबी को जड़ से मिटाना और युवाओं को अच्छे रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। वह शुक्रवार को कच्चा बेरी रोड पर स्थित निजी वाटिका में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अपनी बात रख रहे थे।
विज्ञापन

सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की अब कोई नीति नहीं है, इसलिए कांग्रेस देश के लिए भी कोई सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस के पास देश के भविष्य के लिए भी कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस ने सदा झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने काम किया है। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय जनता का ध्यान आता है और झूठी घोषणाएं करके जनता को लुभाना चाहती है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की मानसिकता को समझ चुकी है। इंडिया गठबंधन पर नायब सैनी ने कहा कि यह परिवारवादियों का गठबंधन है। जब प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं, तब-तब घमंडिया गठबंधन के नेता तिलमिलाने लगते हैं। नायब सैनी ने सभी पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे संकल्प लेकर जाएं कि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार तथा हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाकर देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। नायब सैनी ने पन्ना प्रमुखों से 11 मार्च को गुरुग्राम में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का भी आह्वान किया।



सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी लोकसभा सीटें जीताकर मोदी की झोली में डालने का निर्णय कर लिया है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में लोगों से सेवा भाव की भावना के साथ सीधा जुड़ाव रखें। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिखराव की राह पर है।
विज्ञापन



हर क्षेत्र का हो रहा विकास
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें, हाईवे, एक्सप्रेस-वे का जाल इन दस सालों में बिछा है। गरीब कल्याण की नीतियां गरीब लोगों का जीवन सरल बना रही है।



सम्मेलन में यह रहे मौजूद
प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, जिला महामंत्री रामफल सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, रत्न सागर, डॉ. राकेश, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगला, राजीव दहिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, दिनेश गोयल, दिनेश शास्त्री, विक्रम कादयान, सुनीता चौहान, ऋषि जाखड़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें