फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेंटर से पूरे स्टॉफ को बदला, कार्रवाई की सिफारिश

Sat, 09 Mar 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का वीरवार को दसवीं की अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के मामले में पूरे स्टॉफ को बदल दिया है। उसकी जगह नया स्टॉफ लगाया गया है। इसके अलावा स्टॉफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है। बताया जा रहा है परीक्षार्थी ने जंगले से बाहर खड़े किसी व्यक्ति को अपना पेपर दिखाया और उक्त व्यक्ति ने उसकी फोटो खींचकर वायरल कर दिया। जैसे ही अंजान व्यक्ति ने फोटो खींची तो इसकी जानकारी बोर्ड कंट्रोल रूम तक पहुंच गई थी। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आरएएफ उड़नदस्ता नंबर 9 के विनोद कुमार अधीक्षक मौके पर पहुंची और बोर्ड को अवगत कराया। इसके बाद अधीक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस में दी और परीक्षार्थी व पेपर लीक करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब इस पेपर की तिथि बोर्ड द्वारा दोबारा घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें