-फोटो 86 : पंकज आडवाणी को सम्मानित करती संस्था की निदेशक मनीषा शर्मा। स्रोत संस्था
- फोटो : पुलिस
बहादुरगढ़़। शहर के एचएल सिटी में हो रही 92वीं नेशनल बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के सीनियर पुरुष स्नूकर फाइनल में देश के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एक बार फिर अनुभव और क्लास का प्रदर्शन किया। पद्मभूषण से सम्मानित और 28 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने पीएसपीबी के ही आदित्य मेहता को 6-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक फ्रेम जीतकर बराबरी बनाए रखी। आडवाणी ने आक्रामक खेल से मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। उन्होंने लगातार तीन फ्रेम जीतते हुए 133 का शानदार ब्रेक लगाया और 15 मिनट के ब्रेक तक 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। ब्रेक के बाद आदित्य मेहता ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो फ्रेम जीतकर स्कोर 4-3 कर दिया। इससे मुकाबला फिर रोमांचक हो गया।
शर्मा बिलियर्ड एक्सेसरीज आयोजन में केंद्र में रही। संस्था की निदेशक मनीषा शर्मा ने उपविजेता आदित्य मेहता को ट्रॉफी प्रदान की। समापन पर बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विजय गोयल, टूर्नामेंट डायरेक्टर मनीत भाटिया, देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा और मुख्य राष्ट्रीय कोच अशोक शांडिल्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
वहीं जूनियर स्नूकर बॉयज वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब्दुल सैफ, आरव संचेती, राहुल विलियम्स और जैबेज नवीन कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।