फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिंचाई विभाग के अधिकारी सम्मानित

Wed, 21 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 85 : सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सम्मानित करते आसौदा पंचायत के प्रतिनिधि। स्रोत पंचायत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मानसून सीजन के दौरान फसलों को बाढ़ और जलभराव से सुरक्षित रखने में किए गए कार्यों के लिए आसौदा पंचायत ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आसौदा में आयोजित महिलाओं के कुश्ती दंगल के दौरान हुआ। धीरज दुहन एसडीओ सिंचाई बहादुरगढ़ के साथ जेई प्रवीन और जेई विजय को पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने सम्मानित किया। धीरज दुहन ने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सार्वजनिक सराहना विभागीय अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत होती है। उन्होंने सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विभाग की जन केंद्रित और जिम्मेदार कार्यशैली को आगे भी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें