गन्नौर। शेखपुरा स्थित यूनिक क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आरजे इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज में पानीपत क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी को लगातार तीन मुकाबलों में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया।
विज्ञापन
तीन मैचों में पानीपत अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल और टीम तालमेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा नेता रोहित त्यागी ने विजेता टीम को पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
हरियाणवी कलाकार योगी दहिया, हैंडीकैप क्रिकेट अकादमी के महासचिव अशोक शर्मा व अरुण गोस्वामी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कोच रमाकांत जांगड़ा, अनिल कुमार, अमित सरोहा और देवेंद्र रहे।