फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंडित तोताराम सर्वसम्मति से 31वीं बार बने प्रधान

विज्ञापन
-फोटो 55 : ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दयानंद नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ (रजि.) का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। पंडित तोताराम को सर्वसम्मति से ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ का 31वीं बार प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नरेंद्र मुदगिल ने बताया कि ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ है, जिसमें सोमदत्त शर्मा को संरक्षक, पंडित तोताराम प्रधान, धर्मेंद्र वत्स वरिष्ठ उप प्रधान, दिनेश गौतम व राकेश कौशिक उप प्रधान, संतराम वत्स महासचिव, विजय भारद्वाज सचिव, कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम, देवीदत्त वरिष्ठ सलाहकार, देवदत्त कानूनी सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में पुरषोत्तम शर्मा, अश्वनी शर्मा, मास्टर सतपाल, सुनील शर्मा, पंडित प्रेमनाथ मिश्रा, संदीप गौतम को शामिल किया गया है।
सभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज हित में बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 55 : ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : विज्ञप्ति


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें