फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, काम में जुटा दमकल विभाग

Mon, 26 May 2025 01:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आग लगने से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आग लगने से फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री का एक शेड भी आग में धराशायी हो गया है। आग सुबह करीब सवा 8 बजे के आसपास लगी। 

विज्ञापन


उस समय फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का आना शुरू ही हुआ था। आग लगने के बाद सभी श्रमिक बाहर निकल आये और फैक्ट्री से काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ के ड्रम निकालने में कामयाब भी रहे। फैक्ट्री में जूता उत्पाद बनाये जाते हैं जिसमें काफी केमिकल इस्तेमाल होता है। जिसके कारण आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। आग बुझाने के लिए झज्जर और रोहतक से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविन्द्र का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rohtak: हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार,  पुलिस ने बरामद किए हथियार, रोहतक में करने वाले थे वारदात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें