झज्जर। जिले के दो गांवों में पंचायती राज विभाग की तरफ से विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। गांव मुंडाहेड़ा में श्मशान घाट के पास शेड, चहारदीवारी और चबूतरे का निर्माण होगा। वहीं गांव अंबोली में मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। दोनों कार्यों को पूरा किए जाने में विभाग की तरफ से 11.18 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
जिले में पंचायती राज विभाग की तरफ से दो गांवों में विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। गांव मुंडाहेड़ा में श्मशान घाट के पास शहीद हुए एक सैनिक के चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। वहीं इसके शेड और चहारदीवारी भी कराई जाएगी। इसके अलावा गांव अंबोली में सामुदायिक भवन के प्लास्टर और फर्श के कार्य को कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से मुख्यालय में इसके लिए पत्र लिखकर भेजा था, जिसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिली है। वहीं इसके बाद ही विभाग की तरफ से इन कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर लगाए गए हैं। एजेंसियों की तरफ से ऑनलाइन टेंडर प्राप्त होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। दोनों कार्यों को विभाग की तरफ से चार माह में पूरा किया जाएगा। वहीं इसके लिए मुख्यालय से 11.18 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। दोनों कार्यों के लिए एजेंसियां 17 अप्रैल तक ऑनलाइन टेंडर के लिए अप्लाई कर सकती है।
क्षेत्र के दो गांवों में विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। गांव अंबोली में सामुदायिक भवन के प्लास्टर और फर्श के कार्य और गांव मुंडाहेड़ा में श्मशान घाट के पास शहीद हुए एक सैनिक के चबूतरे का निर्माण व शेड और चहारदीवारी भी कराई जाएगी। दोनों कार्यों को पूरा करने में विभाग की तरफ से 11.18 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
- मनीष दहिया, एसडीओ, साल्हावास