फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटती शादियों को बचाने के लिए काम करेगी पालम-360

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके की सबसे बड़ी सामाजिक पंचायत पालम-360 टूटती शादियों को बचाने के लिए काम करेगी। खाप के नवचयनित प्रधान रामकुमार सोलंकी 18 जुलाई को पालम के दादा देव मंदिर में होने वाली महापंचायत का न्योता लोवा-17 को देनेे के लिए सिद्दीपुर लोवा गांव आएं थे ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कारणों के चलते बुजुर्ग हो चुके किशनचंद के पद छोड़ने के बाद पालम-360 खाप प्रधान का पद खाली हुआ था। अब नए प्रधान राम कुमार सोलंकी चुने गए हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा 18 जुलाई को की जाएगी। 18 जुलाई को पालम के दादा देव मंदिर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। लोवा-17 के प्रधान अशोक मान के यहां पंचायत के न्योते का स्वागत किया। अशोक मान लोवा-17 के प्रधान श्रीचंद मान के बड़े बेटे हैं। श्रीचंद मान के निधन के बाद लोवा-17 के प्रधान की जिम्मेदारी अशोक मान निभा रहे हैं।
पालम 360 के नए प्रधान रामकुमार सोलंकी ने कहा कि खाप पंचायतें समाज उत्थान के लिए काम करती हैं। शादियों में दहेज प्रथा का विरोध खापों ने ही किया। उन्होंने कहा कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर शादियां टूट रही है। संस्कारों की कमी भी इसके कारणों में है। इसलिए खाप के हर गांव हर घर में बेटा बेटी को अच्छे संस्कारों के लिए मिले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। टूटती शादियों को बचाने के लिए भी खाप पंचायत काम करेंगी। उन्होंने कहा कि खाप की मर्यादा का सम्मान रखने के साथ-साथ वह समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ जागरूकता पैदा के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

चौगामा के मास्टर मोजीराम झाड़ोदा और कंवल सिंह पहलवान चौगामा प्रधान मुंडेला ने कहा कि पालम 360 के प्रधान चौधरी रामकुमार सोलंकी से उनके गांव समाज और लोवा-17 को बड़ी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि सोलंकी इन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी बलवंत सिंह डागर ने की और राम कुमार सोलंकी का लोवा-17 की ओर से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। महापंचायत के लिए मास्टर मोजीराम झाड़ोदा ने चिट्ठी लोवा-17 को सौंपी। महापंचायत में टूटते रिश्तों को बचाने के लिए और कई अन्य मसलों पर विचार विमर्श किया जाएगा। राम कुमार सोलंकी का स्वागत करने वालों में अशोक मान, दलबीर, सिकंदर मान, भूप सिंह जून, पंडित रमेश, पंडित नरेश सिद्धीपुर, राजेश जून, मेहर सिंह सोलधा, धर्म झाड़ोदा, मास्टर रणसिंह, रोहतास, योगेंद्र दलाल व सुरजीत पहलवान मुंढेला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें