फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य तेज, जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। 500 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्लांट की स्थापना करने वाले ठेकेदार की तरफ से प्लांट का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। पिलर खड़े करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इसके तहत झज्जर के सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाने का कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिया गया था। प्रदेश में 500 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट जोकि डीआरडीओ की तरफ से 100 बेड वाले अस्पताल में लगाए जाने हैं। जिनमें नारायणगढ़, चरखी दादरी, फतेहबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, जगाधरी, रोहतक, झज्जर, नारनौल मांडीखेड़ा शामिल हैं। वहीं 200 बेड वाले 16 अस्पतालों में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेंगे। जोकि अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, यमुनानगर, सिरसा और पंचकूला के सरकारी अस्पताल शामिल हैं। उसी के मद्देनजर झज्जर के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को ऑक्सीजन के प्लांट का निर्माण शुरू हो गया था।
विज्ञापन

रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से झज्जर नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य अगले कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट के पूरा होने पर जिले में करीब-करीब ऑक्सीजन की किल्लत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें