फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमेक्स सिटी में लगाए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

Sat, 24 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी में आरडब्ल्यूए की ओर से लगाए गए सीसीटीवी की लाइव कवरेज एलईडी स
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की हाई राइज रेजिडेंस सोसाइटी ओमेक्स सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोसाइटी परिसर में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए करीब 50 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही तीन प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की गई हैं जिन पर कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। ओमेक्स सिटी में टू बीआर जनहित ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महिपाल मलिक ने बताया कि आरडब्ल्यूए की ओर से रेजिडेंट्स की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी लगाए गए हैं।
इसके अलावा सोसाइटी में लंबे समय से खराब चल रही लिफ्टों की समस्या पर भी काम शुरू कर दिया गया है। अब रोजाना खराब रहने वाली लिफ्टों की मरम्मत करवाई जा रही है जबकि कुछ लिफ्टों को बदलने की प्रक्रिया भी जारी है। प्रधान ने बताया कि लिफ्टों की खराबी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रयासों से अब इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ओमेक्स सिटी में करीब 725 फ्लैट हैं जिनमें लगभग ढाई हजार लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें