फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महापंचायत के लिए किसानों से किया जनसंपर्क

Sat, 26 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रोहद गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को 26 अक्तूबर को बोहर गांव स्थित नांदल भवन में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया। इस दौरान किसानों ने डीएपी खाद, नहरी पानी की कमी और मंडियों में बाजरे की खरीद नहीं होने जैसी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी और जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने बताया कि महापंचायत में एमएसपी गारंटी कानून, किसान-मजदूरों को कर्जमुक्त करने, युवाओं को स्थायी रोजगार और फसल खराबे पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने, बुजुर्ग किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी रखी जाएगी। ग्रामीणों ने महापंचायत में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें