फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 94 शिकायतों में सिर्फ 24 का हुआ समाधान

Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करवाने के लिए लगे शिविर के पहले दिन 94 प्रॉपर्टी धारक पहुंचे। इनमें से 24 शिकायतों को मौके पर ही निबटा दिया गया जबकि 70 शिकायतों को जांच के लिए रोक लिया गया। शिविर में अधिकारियों ने नाम आदि त्रुटियाें को मौके पर ही ठीक कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें संपत्ति का क्षेत्रफल गलत होने की आईं थी। जिनकी जांच के बाद ही समाधान होगा।
विज्ञापन

शिविर में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। कुछ लोगों ने अपने नाम में गलती होने की शिकायत की। नाम स्थान आदि त्रुटियों को उनके दस्तावेज देखकर तुरंत ठीक कर दिया गया लेकिन संपत्ति के क्षेत्रफल आदि की शिकायतों का मौके पर समाधान सभंव नहीं था। इन सभी को जांच के लिए रोक लिया गया। अधिकारी मौके पर जाकर दस्तावेज का सत्यापन करने के बाद ही इन्हें ठीक कर सकेंगे। उधर शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने के लिए सरकार ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल लांच किया है। जिस पर कोई भी शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी डाटा को अपडेट या सत्यापित कर सकते हैं। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के कारण अक्सर आमजन को नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा जनहित में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं प्रॉपर्टी मालिक को ही अपनी प्रॉपर्टी डाटा सत्यापन व अपडेट का ऑप्शन देकर राहत प्रदान की है। पोर्टल पर जाने के लिए नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होचा। डीसी ने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से नई प्लानिंग के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। यह विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। संबंधित व्यक्ति खुद कहीं से भी प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि वे पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी में अगर त्रुटि है,तो उसे ठीक कर सकते हैं। यह सुविधा 30 जून तक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें