फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉजबॉल चैंपियनशिप में छाये मनीष

विज्ञापन
-फोटो 55 : जीती गई ट्राफी के साथ मनीष राठी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कर्नाटक में आयोजित सीनियर नेशनल डॉजबॉल चैंपियनशिप में गांव खरहर के मनीष राठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मनीष ने अपनी जीत को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। उसे मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मनीष की जीत पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

दरअसल, दी इंडियन डॉजबॉल फेडरेशन से संबद्ध दी कर्नाटका स्टेट डॉजबॉल एसोसिएशन की ओर से कर्नाटक के विद्यानगर स्थित बाल विकास स्कूल में तीसरी नेशनल डॉजबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। देशभर से खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। हरियाणा की टीम में झज्जर जिले के गांव खरहर का निवासी मनीष भी शामिल रहा। मनीष ने बेहतर प्रदर्शन के बलबूते अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। फाइनल में टीम गोल्ड से चूंक गई और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम में शामिल मनीष को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। मनीष उर्फ मोनू गुरुग्राम में प्रेक्टिस करता है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी मेडल जीत चुका है। मनीष ने अपनी जीत का श्रेय कोच व अभिभावकों को दिया है। परदादा काटूराम, दादा रमेश, रंधावा, पिता प्रदीप, ताऊ पवन, सूरजमल, प्रदीप, राजेंद्र, रणबीर, चाचा पूर्व कमेटी प्रधान धर्मेंद्र राठी सहित परिवार के तमाम सदस्यों और ग्रामीणों ने मनीष की सफलता पर खुशी जताई है। उसे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें