झज्जर। जिले के गांव ग्वालिसन निवासी योगेश धनखड़ ने क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। योगेश धनखड़ अब तक स्कूली स्तर पर अंडर-14 में खेल चुका है। योगेश धनखड़ पिछले करीब तीन वर्षाें से शहर के नेहरू काॅलेज क्रिकेट अकादमी में कोच नवीन सैनी के पास क्रिकेट का अभ्यास कर रहा है।
योगश धनखड़ अब तक अंडर-14 में स्कूली स्तर जिले की टीम से खेल चुका है। वहीं उसने अंडर-14 में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल भी दी थी, लेकिन उसका टीम में चयन नहीं हो पाया था। वहीं अब योगेश धनखड़ अंडर-16 के लिए तैयारी कर रहा है। अब वह आगामी होने वाली अंडर-16 की प्रतियोगिता में ट्रॉयल देने के लिए जाएगा। योगेश धनखड़ खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ठीक है। योगेश धनखड़ को क्रिकेट खिलाने में उसके परिजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। योगेश धनखड़ के पिता जयवीर प्राइवेट कार्य करते हैं। योगेश धनखड़ क्रिकेट में बल्लेबाजी और लेग स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा है।