फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया

Mon, 21 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
20jjrp04- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में उप​स्थित पूर्व छात्र।
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने सभी अतिथियों का आयोजन में आने पर स्वागत किया। 1964-67 बैच के पढ़े हुए दयाकिशन सांगवान सिविल इंजीनियर ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

2007-2010 बैच के संदीप यादव ने संस्थान की कंक्रीट लैब को अपग्रेड करने की बात कही। इस अवसर विभिन्न बैच के छात्रों ने संस्था में पौधरोपण किया। साथ ही विभिन्न बैच के पूर्व छात्रों ने बच्चों के रोजगार, प्रशिक्षण व संस्था में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सहयोग के लिए आश्वासन व वित्तीय सहायता दी। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें