फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्निपथ योजना के तहत 25 तक खुलेगा पोर्टल

Mon, 21 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 25 अप्रैल तक खुला रहेगा। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के युवक अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 10 अप्रैल तक थी, जिसे अब 25 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया है। युवतियां अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि रेगुलर एंट्री के तहत उम्मीदवार सैनिक नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, हवलदार (एसएसी) और हवलदार (एजुकेशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार एक उम्मीदवार दो अग्निवीर कैटेगरी तथा एक रेगुलर एंट्री कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें वह अन्य सभी शर्तें पूरी करता हो तथा हर कैटेगरी के लिए अलग अलग आवेदन करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें