फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद आज स्कूलों में लौटेगी चहल पहल

विज्ञापन
स्कूल को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना महामारी के कारण करीब सात माह पहले बंद हुए स्कूलों को एक बार फिर से 9वीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए सोमवार से खोला जा रहा है। सरकार की तरफ से कुछ समय पहले 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए परामर्श कक्षाओं के लिए खोला था। लेकिन सोमवार से जिला के सभी स्कूलों को तीन घंटे के लिए खोला जाएगा। विद्यार्थी शुरुआती समय में 9 से 12 बजे तक 4 कक्षाओं को अटेंड कर सकेंगे। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद करीब सभी जिलों में सरकारी और निजी स्कूल परिसरों में चहल-पहल आज से दिखाई देगी। जिले में शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार सरकारी स्कूलों में 30944 विद्यार्थी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में करीब साठ हजार विद्यार्थी हैं। जिले में 176 सरकारी और 300 से अधिक प्राइवेट हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन
शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा एक से लेकर 12वीं तक कक्षा के स्कूल के बच्चे शेड्यूल के अनुसार स्कूलों में अब ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन पढ़ सकेंगे। इस दौरान स्कूल संचालकों, प्रिंसिपल के अलावा टीचिंग स्टाफ और मौजूदा कर्मियों ने कोविड-19 के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की के दौर में स्कूल खोलना एक असाधारण कदम है। इसके लिए स्कूल संचालकों को कोरोना महामारी से संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- 40 मिनट का होगा पीरियड
इस दौरान करीब चालीस मिनट के चार पीरियड बच्चे अटेंड कर सकेंगे। राज्य सरकार के आदेश फिलहाल कक्षा 9 से कक्षा बारहवीं तक के लिए जारी किए गए हैं। निजी स्कूल के कई संचालकों ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों को उसके अनुसार कक्षा कक्ष में पढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवा दिया गया है और बच्चों के बैठने के बेंच को भी सैनिटाइज करवा दिए गए है। स्कूल संचालकों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से बच्चों का सिलेबस पूरा करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। लेकिन ऑफलाइन पढ़ाई का महत्व सबसे अलग होता है। क्योंकि इसमें अध्यापक और विद्यार्थी आमने-सामने रहकर एक दूसरे की बातों को आदान-प्रदान संप्रेषण कर सकते हैं।
विज्ञापन

- ये निर्धारित किए नियम
- कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ही है स्कूल समय 9 से 12 बजे तक रहेगा।
- स्कूलों में 3 घंटे कक्षाएं लगेंगी एक कक्षा में 6 फीट की दूरी पर विद्यार्थी बैठेगा।
- गेट पर एंट्री करते हुए थर्मल स्कैनिंग होगी।
- स्कूल की तरफ से विद्यार्थी पर उपस्थिति को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा।
- सभी शिक्षकों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना अनिवार्य किया गया है।
- ऑफलाइन के साथ डिजिटल लर्निंग को भी स्कूल प्रॉसाइट करेंगे।
- सभी को मास्क व स्वास्थ्य सुरक्षा का पालन कराना होगा।
- स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों के बैठने की योजना में बदलाव किया जाएगा।
- सभी बच्चों को पानी की बोतल अपने घर से लानी होगी।
- बच्चे अपना लंच बॉक्स किसी से शेयर नहीं करेंगे।
- बच्चों को हैंड सैनिटाइजर साथ लाना पड़ेगा।
- हर हाल में बच्चों को मास्क पहन कर ही आना पड़ेगा।
- स्कूलों में यहां 40 बच्चे एक साथ कक्षा में बैठते थे वहीं पर 20 बच्चे ही बैठेंगे।
- बच्चों की स्कूल में प्रवेश द्वार पर स्कूल के सभी कर्मचारियों और उचित दूरी बनाए रखेंगे।
- स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रहेंगे।
- बस में तीन सीट वाली सीट पर दो ही विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा।
वर्जन
जिला के स्कूलों को सैनेटाइज करा दिया गया है। बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने की लिखित अनुमति देनी होगी। सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें