फोटो संख्या:53- मोहल्ला कोका बगड़ी में गंदगी से अटा नाला---संवाद
- फोटो : credit
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला कोका बंगड़ी से गोशाला धोलपोश तक खुला नाला लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है। पिछले दो सप्ताह के दौरान चार हादसे हो चुके हैं। तीन हादसों में बेसहारा गोवंश गिरने से घायल हुए हैं।
मोहल्ला कोको बंगड़ी से गोशाला धोलपोश तक 900 मीटर तक खुला नाला हादसों को निमंत्रण दे रहा है। लोगों की ओर से बार-बार नपा से नाले को ढकने की मांग की जा रही है। 900 मीटर में बना यह नाला खुला होने से हादसों का भय बना रहता है।
नाले के दोनों ओर खरपतवार के कारण इसका अंदाजा भी नहीं रहता। गोशाला कार्यकारिणी भी नपा से अनेक बार खुले नाले पर ढक्कन लगाने की मांग उठा चुकी है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि 2012 में यह नाला बनाया गया था लेकिन उन पर ढक्कन नहीं लगवाए।
खुले नाले से मच्छर पनप रहे हैं जिसके कारण मोहल्ला वासियों गंदे नाले की बदबू सता रही है। वहीं शहर के मोहल्ला मसानी से शकर कुई तक पर नाले के ढ़क्कन लगाए गए थे वो कुछ जगह से टूटे हुए है। नपा की ओर से शहर में खुले सभी नालों पर ढक्कन लगवाकर बंद कराया जाएगा।
फोटो संख्या:53- मोहल्ला कोका बगड़ी में गंदगी से अटा नाला---संवाद- फोटो : credit