फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देर रात बजाया डीजे, पुलिस ने किया जब्त, 40 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- सदर थाना महेंद्रगढ़ में खड़ा डीजे--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने रविवार देर रात गांव पाल में डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डीजे पिकअप गाड़ी को इंपाउंड कर सदर थाने में जब्त कर लिया। डीजे संचालक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। डीजे संचालक जुर्माना राशि अदा कर गाड़ी एवं डीजे को ले गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि डीजे बजाने का निर्धारित समय रात 10 बजे तक ही है। समारोह स्थलों पर भी केवल रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति है। यदि कोई भी डीजे संचालक या आयोजक इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें