फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज सिविल अस्पताल में नहीं लगेगी ओपीडी

Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लंबित मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक बुधवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल के अलावा बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में आने वाले मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान यदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। हड़ताल के दौरान आपातकालीन, पोस्टमार्टम ड्यूटी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के जिला महासचिव डॉ. संदीप ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले डॉक्टरों ने 9 दिसंबर को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी। तब से लेकर अब तक सरकार के पास उनकी मांगे पूरी करने के लिए तीन सप्ताह का समय था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। कई माह पहले सरकार से बातचीत होने के बाद मांगों पर सहमति बन गई थी। फिर भी आज तक किसी मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरने और अधिक विशेषज्ञों को आकर्षित करने के लिए विशेषज्ञ कैडर का क्रियान्वयन करने, केंद्र सरकार के समान वेतन और एसीपी ढांचा है। इसमें चिकित्सा अधिकारी को 4, 9, 13 और 20 साल की आयु में एसीपी मिलता है। एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एचसीएमएस कैडर के सेवा नियम में संशोधन किया जाए। यथाशीघ्र पदोन्नति के माध्यम से सभी रिक्त एसएमओ पदों को भरा जाए, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए पीजी ब्रांड को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए शामिल हैं।


दो दिन बाद खुले अस्पताल, लगी मरीजों की भीड़
रविवार व सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। घंटों लाइन में लगकर लोगों ने पर्ची कटवाई और उसके बाद ओपीडी में पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के थे। लगभग एक हजार लोगों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें