फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे दिन भी पड़ा घना कोहरा, दृश्यता रही 5 मीटर

Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मंगलवार को घना कोहरा छाया। पांच मीटर की दृश्यता के चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। ट्रेनें भी निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को सर्द मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की अपेक्षा मंगलवार सुबह कोहरे का अधिक असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक शहर की सभी सड़कों व हाइवे पर घना कोहरा छाया रहा, इस कारण केएमपी, बहादुरगढ़ बाईपास व शहर से गुजरने वाले मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे के कारण सूर्य देव भी सुबह 11 बजे दिखाई दिए, इसके बाद दिन भर धूप रही। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और अधिक रहेगा। मंगलवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया और यह 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




कोहरे में संभलकर चलाएं वाहन

- कोहरे में अपने वाहन की गति मध्यम रखें।

- वाहन का दोनों ओर का शीशा थोड़ा खोलकर रखें।

- हेडलाइट को लो बीम मोड़ पर रखे।

- वाहन चलाते समय वाइपर का अवश्य प्रयोग करें।

- यातायात निर्देश पट्टियों का विशेष ध्यान रखें।

- फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

- डिफॉगर का अवश्य इस्तेमाल करें।

- वाहन रोकते समय सड़क किनारे का ध्यान रखें, हजार्ड लाइट्स ऑन रखें।

- कोहरे में ड्राइविंग करते समय फोन पर बात न करें।

- दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें